व्हीआईएसएम कॉलेज के हार्दिक सिंघल का वियतनाम में होने वाले YEP के लिए चयन

Date:2026-05-16 06:58:27

ग्वालियर। व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालिज व्हीआईएसएम कॉलेज आफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़ में अध्ययनरत् बीपीटी 2022-23 बैच के छात्र एवं एनसीसी कैडेट हार्दिक सिंघल ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए संस्थान व ग्वालियर शहर का नाम गौरवान्वित किया है। हार्दिक का चयन एनसीसी के प्रतिष्ठित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (YEP) के लिए हुआ है, जो इस वर्ष वियतनाम में आयोजित किया जाएगा। यह उपलब्धि इसलिए भी बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि पूरे भारत से केवल 13 एनसीसी कैडेट्स का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया है, जिनमें हार्दिक सिंघल भी शामिल हैं। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम एनसीसी का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से चयनित कैडेट्स को दूसरे देशों की संस्कृति, शिक्षा व्यवस्था, सैन्य अनुशासन एवं सामाजिक गतिविधियों को समझने और भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम के लिए चयन प्रक्रिया अत्यंत कठिन एवं प्रतिस्पर्धात्मक होती है। जिसमें लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू एवं अन्य कई चरणों से गुजरना पड़ता है। हार्दिक ने अपनी लगन, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए यह स्थान प्राप्त किया। हार्दिक सिंघल इससे पहले भी एनसीसी की कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उन्होंने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक आयोजित प्रतिष्ठित रिपब्लिक डे कैंप (RDC) में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में प्रधानमंत्री के समक्ष मार्च पास्ट कर मध्यप्रदेश एवं अपने संस्थान का गौरव बढ़ाया। आरडीसी में उनका प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा, जिसके लिए उन्हें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा सम्मानित कर मेडल प्रदान किया गया। इसके अलावा हार्दिक को दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ आयोजित विशेष टी पार्टी में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त हुआ । हार्दिक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण एवं सहपाठियों में हर्ष का माहौल है। संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने इसका श्रेय संस्थान की ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह को देते हुए कहा कि वह एनसीसी के प्रति जिस लगन और मेहनत से कार्य कर रहीं है यह उसी का नतीजा है। उनके द्वारा समय- समय एनसीसी कैडेटसों को मार्गदर्शन देना, उनको जरूरत की चीजें मौहेया कराना । इसी का फल आज हमारे सामने है। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि हार्दिक की सफलता कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाले समय में और भी छात्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
3 Insight Wajib RTP LiveIntellectual Conscience Trik Responsif Mahjong Ways dalam Mengelola ScatterParadoks Formula Ajaib Trik Cepat Menang Mahjong Ways 2Analisis Risiko Kasino dan Cara Memahami Pengaruh Komisi BankerRTP Live Hari Ini dan Pengaruh StatistikTeknik Membaca Pola RTP yang Sering Dikaitkan dengan Permainan Bertema Naga HitamPola RTP Kerap Dipakai Pemain untuk Mengamati Momentum PermainanPeran Multiplier dalam Mahjong WaysPerkembangan Live RTP Slot Online Membawa Fokus Baru