आम जनता को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से VISM हॉस्पिटल द्वारा विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड धारकों का 5 लाख तक इलाज पूरी तरह से निःशुल्क किया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।
व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आॅफ नर्सिग एण्ड रिसर्च में आज वल्र्ड के अवसर पर प्रेरणादायक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन से हुई तत्पश्चात् सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन, नाट्य मंचन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराना था।
आज व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल महाविद्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और इसके समय पर उपचार के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में नर्सिंग एवं पैरामेडीकल के विद्यार्थियों द्वारा अलग- अलग नाट्यों की प्रस्तुति दी गई।
वीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज में आज होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी कॉलेजों के स्टाफ तथा अस्पताल के स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे परिसर में रंगों और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर की। सभी ने मिलकर प्रेम भाव के साथ होली त्योहार का आनंद लिया। रंग-बिरंगे गुलाल से पूरा वातावरण खुशियों से भर गया।
व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आफ फार्मास्यूटिकल साईसेज एण्ड रिसर्च में आज फार्मा लोक द्वारा निकाली जा रही 6वीं फार्मेसी जागरूकता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। संस्थान परिसर में यात्रा दल के आगमन पर संस्थान के वरिष्ठजनों ने दल के सदस्यों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में अमित झा राष्ट्रीय संयोजक, फार्मा लोक, विवेक सिंह, मेम्बर फार्मा लोक एवं विवेक भदौरिया, पूर्व कार्यपरिषद सदस्य, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर मौजूद रहें। मुख्य अतिथि अमित झा ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष की तरह नेशनल फार्मेसी एज्युकेशन डे के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है।
व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आॅफ फार्मास्यूटिकल साईसेज एण्ड रिसर्च में बी.फार्मा. नवीन सत्र की फ्रेशर पार्टी एवं बी.फार्मा. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पारंपरिक तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। फ्रेशर विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, गायन, समूह नृत्य एवं रैंप वॉक जैसी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास ने उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने भावुक होकर अपने शैक्षणिक जीवन के अनुभव साझा किये और शिक्षकों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।