Date:2026-09-15 09:15:05
व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ में आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक स्थापना की गई। इस अवसर पर संस्थान के गुरुबख्श सिंह सभागार में विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्र-छात्राओं द्वारा पंडाल की साज-सज्जा, रंगोली की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान से हवन एवं मंत्रोच्चार किया गया। हवन के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने संस्थान की सुख-समृद्धि, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सभी के स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने कहा कि एक शिक्षित समाज ही मजबूत एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करते हुए ज्ञान के साथ कौशल और अच्छे संस्कारों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। हवन की पूर्णाहुति के पश्चात भगवान श्री गणेश जी की आरती की गई । इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर व्हीआईएसएम हाॅस्पिटल के अधीक्षक सहित समस्त स्टाॅफ व विद्याार्थीगण उपस्थित रहें।