Date:2026-09-15 09:10:08
व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ के चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार सिंह राठौर जी की पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी जी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर आज व्हीआईएसएम कैंपस में स्थित गुरुबख्श सिंह सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी अधिकारीगण व कर्मचारीगणों ने स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संस्था की ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि “माता-पिता का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए हुए संस्कार जीवन की सबसे अमूल्य धरोहर होते हैं। स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी जी का व्यक्तित्व सादगी, ममता और संस्कारों से परिपूर्ण था। उन्होंने अपने परिवार को जो संस्कार और जीवन मूल्य प्रदान किए, वे सदैव परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।