व्हीआईएसएम काॅलेज में ’’नेशनल स्टूडेंट पार्यवरण प्रतियोगिता (NSPC) 2026’’ का हुआ सफल आयोजन

Date:2026-09-15 09:13:30

पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, ग्वालियर के तत्वावधान में ’’नेशनल स्टूडेंट पार्यवरण प्रतियोगिता (NSPC) 2026’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. चंद्र भान संचान, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ग्वालियर विभाग के संयोजक एवं श्री गिर्राज गोयल, सह-संयोजक, सेवा निवृत डायरेक्टर, जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के महत्व तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सेमिनार में नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडीकल एवं विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजित सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रदूषण, जल एवं वायु संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ. चैहान ने विद्यार्थियों को बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए किसी बड़े अभियान का इंतजार न करें। अपने घर से ही शुरूआत करें। एक पेड़ लगाना, पानी बचाना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना, कचरे को सही स्थान पर डालना और दूसरों को जागरूक करना। ये छोटे-छोटे कदम ही बड़े बदलाव की शुरुआत बनते हैं। आज की यह प्रतियोगिता केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमें यह समझाने का प्रयास है कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह सहित समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण व विद्यार्थीगण उपस्थ्ति रहें।